Advertisement

Surguja News: अम्बिकापुर नवापारा स्थित हॉस्टल में शूटिंग के लिए पहुंचे मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर,कहा यहां के लोग हैं काफी अच्छे

अम्बिकापुर नवापारा स्थित हॉस्टल में शूटिंग के लिए पहुंचे मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर,कहा यहां के लोग हैं काफी अच्छे

अंबिकापुर शहर में आया कलाकार जॉनी लीवर नवापारा स्थित हॉस्टल में शूटिंग करने आए कलाकार जॉनी लीवर आप बताना चाहेंगे कि मूवी के कुछ क्लिप की शूटिंग करने पहुंचे कलाकार मौजूदगी में पुलिस प्रशासन भी उपस्थित थी कलाकार जॉनी लीवर सर से मिलने लोगों की भीड़ भी देखने को मिली

तरुण यादव अम्बिकापुर, 09 दिसम्बर 2021 अब मैनपाट इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार हस्तियों का पसंदीदा जगह बन गया है। मैनपाट की प्रकृति की खूबसूरती और मौसम अब बॉलीवुड सुपरस्टारों को भी फिल्म की शूटिंग करने के लिए अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इन दिनों मैनपाट में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जैसु सेनगुप्ता शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे हैं, हालांकि शॉर्ट फिल्म के बारे में जैसु सेनगुप्ता ने प्रोड्यूसर का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि यह शॉर्ट फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मैनपाट में हो रही शॉर्ट फिल्म की शूटिंग में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लगभग 450 से अधिक फिल्मों में अपने कॉमेडी अदाकारी से लोहा मनवाने वाले जॉनी लीवर ने बताया कि इस फिल्म में जॉनी लीवर एक अलग ही रोल में नजर आने वाले हैं। अब तक आप लोगों ने जॉनी लीवर को कॉमेडी करते हुए अक्सर फिल्मों में देखा होगा, लेकिन इस बार मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर शार्ट फिल्म में सीरियस रोल में नजर आंएगे। चर्चा के दौरान जॉनी लीवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काम करने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़ काफी खूबसुरत जगह है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं।
बरहाल इस शॉर्ट फिल्म का नामकरण अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन सरगुजा के लोग इस शॉर्ट फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47