Advertisement

Jagdalpur News: बस्तर में बदहाल शिक्षा विभाग नींद खोलने जनता कांग्रेस,मुक्तिमोर्चा के साथ बेरोजगार संघ ने सँयुक्त रूप से किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

बस्तर में बदहाल शिक्षा विभाग नींद खोलने जनता कांग्रेस,मुक्तिमोर्चा के साथ बेरोजगार संघ ने सँयुक्त रूप से किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

जगदलपुर: बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतों के साथ अव्यवस्था में सुधार को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं डीएड बीएड बेरोजगार संघ के संयुक्त नेतृत्व में आज 10सूत्रीय मांगों को लेकर बस्तर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस सँयुक्त विरोध प्रदर्शन में जनता कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बस्तर मुक्तिमोर्चा के सम्भागीय पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग ब्लाकों से भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओ के साथ डीएड B.Ed बेरोजगार संघ के युवा उपस्थित रहे। अपने मांगो का इनके द्वारा ज्ञापन भी सौपा गया।इस मौके पर जनता कांग्रेस के युवा नेता एवं मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर में बदहाल शिक्षा व्यवस्था से बस्तर कैसे गढ़ा जा सकता है। देश के भविष्य और बस्तर के स्थानीय युवा बेरोजगारों की समस्या पर हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे इससे मुंह चुराने वाले जिम्मेदार लोगों को कुंभकरण की नींद से जागना होगा।

यह है मांगें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ब्लाक स्तर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है 10 सूत्रीय मांगों के अंतर्गत बस्तर में की 27 सौ शिक्षकों के रिक्त पदों में बस्तर के स्थानीय बेरोजगार एवं पात्र लोगों की भर्ती, जिले के संभागीय कार्यालय द्वारा शिक्षकों के संलग्नीकरण समाप्त करने एवं विशेषज्ञ अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों में तत्काल भर्ती ,ब्लॉक के विभिन्न एकल शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की तत्काल पदस्थापना, बस्तर जिले में डीएमएफटी व अन्य योजनाओं के अंतर्गत वैकल्पिक शिक्षण सेवक भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता बस्तर जिले के बीएड छात्रों के साथ अन्य शिक्षित बेरोजगारों को भी अवसर मिले, जिला शिक्षा विभाग द्वारा वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था हेतु भर्ती प्रक्रिया में 1400 पदों पर सेटअप हेतु जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित है, जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए बस्तर निधि के तहत स्वीकृति प्रदान किया जाए जिले के विभिन्न ब्लॉक में जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत में भवन निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत किया जाए जिले के शिक्षा विभागीय कार्य पदत्ति हेतु जिला कलेक्टर द्वारा डिप्टी कलेक्टर रैंक की अध्यक्षता में एक मानिटरिंग कमेटी का गठन किया जाए जिसमें सलाहकार के रूप में रिटायर्ड शिक्षा विशेषज्ञों को मनोनीत किया जाए शिक्षा विभाग में प्रभारी व्यवस्था समाप्त हो प्रचार पदोन्नति की जय जाए ताकि जिम्मेदारी तय हो ऐसे अधिकारी जिन पर विभागीय जांच निराकृत नहीं हुई है उन्हें मुख्य पदों की जिम्मेदारी ना की जाए।

इस दौरान जनता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ST प्रकोष्ठ भरत कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र मिश्रा, युवा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, संभागीय अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, उमाशंकर कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष धीरज जानी, शोभा गंगोत्रे, संगीता सरकार, तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष मेहतर सेठिया,अजय बघेल, अमित कश्यप, नकुल कश्यप,श्याम सुंदर कश्यप, लक्ष्मण कश्यप,धनसाय बघेल, दिलीप पटेल, धरंजय चंदेल,नम्मू पटेल, सोनसिंग सेठिया,मंगलू बघेल, ललित ध्रुव,मनधर कश्यप,राजेन ठाकुर, पूजा गुरूदत्ता,ओम मरकाम, वि भारती राव,पाकलू कश्यप,पदम बघेल,निलाम्बर भद्रे, वासूदेव, सुखलाल‌, ईश्वर बघेल, मितेश बिसाई, भुजबल बघेल, नरपति बघेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व विरेन्द्र भारती व डीएड-बीएड बेरोजगार छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47