Advertisement

Ambikapur News : जनप्रतिनिधियां के द्वारा संभाग स्तरीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी उद्घाटित…..

जनप्रतिनिधियां के द्वारा संभाग स्तरीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी उद्घाटित…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के बीस सूत्रीय कार्यन्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की एवं जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता द्वारा शुक्रवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चत विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अम्बिकापुर स्थित कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक आयोजित होगी। फ़ोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक सनबोर्ड के साथ लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा है।

बीस सूत्रीय कार्यन्वयन के उपाध्यक्ष ने कहा कि  राज्य सरकार  विगत तीन  वर्षो में हर वर्ग के हित मे काम कर रही है और आगे भी विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगी। विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से  राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। अग्रवाल ने प्रदर्शनी स्थल पर विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री के निःशुल्क वितरण  व्यवस्था की प्रशंसा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, राम वन गमन पथ, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाईयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है

इसी कड़ी में विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा 20 से 27  दिसंबर तक जनपद पंचायत मुख्यालय या प्रमुख हाट-बाजार स्थल में  किया जाएगा। इसी प्रकार 20 दिसंबर सोमवार को  लुण्ड्रा जनपद, 21 दिसंबर मंगलवार को उदयपुर जनपद 22 दिसंबर बुधवार को लखनपुर जनपद 23 दिसम्बर गुरुवार को बतौली जनपद, 24 दिसम्बर को सीतापुर जनपद और 27 दिसंबर को मैनपाट जनपद में विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47