Advertisement

Ambikapur News : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा : जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा : जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कलेक्टर सरगुजा को विभिन्न मांगों के संबंध में निम्नानुसार ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में मांग किया गया है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के अंतर्गत संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं अम्बिकापुर के अधीनस्थ एवं कार्यरत् सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को शीघ्र शासन के दिये गये निर्देशानुसार पदोन्नति की कार्यवाही की जाये, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक मेडिकल काॅलेज चिकित्सालय अम्बिकापुर में संविदा/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण की जाये, सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त क्लेमों एवं पेंशन का निर्धारण समय पर भुगतान कराई जाये, सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सभी विभागों में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति को शीघ्र कराई जाये, पीडब्ल्यूडी विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों हेतु शासकीय आवास का निर्माण कराई जाये, सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों में शासन के निर्देशानुसार आज तक कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कौशल परीक्षा आयोजन कराकर निर्धारित भत्ता की भुगतान की कराई की जावे, सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों पाॅलिटेक्निक काॅलेज अम्बिकापुर, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सभी विभागों में लंबित पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र कराई जाये तथा सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत् कर्मचारियों का समयमान वेतनमान का निर्धारण समय पर कराये जाने की मांग, कर्मचारियों के बैठक हेतु भवन की मांग गई एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर कलेक्टर सरगुजा ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अन्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने मांगों को रखा गया। बैठक में कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47