Advertisement

रायपुर : ​​​​​​​स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन 8 से 14 जनवरी तक

रायपुर : ​​​​​​​स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन 8 से 14 जनवरी तक

रायपुर, 24 दिसम्बर 2021बच्चों के बीच स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के साथ सामुदायिक जागरूकता के लिए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर 8 से 14 जनवरी 2020 के मध्य स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ में भी 06 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर और स्वस्थ बच्चे की पहचान पर जोर दिया जाएगा। स्पर्धा का आयोजन सभी जिलों में कलेक्टर की अगुवाई में होगा। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित महिला एवं बाल विकास संचालनालय से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा आयोजन के पीछे पोषण संबंधी सकारात्मक मुद्दों को उजागर किया जाना है, जिससे स्वस्थ बच्चे की पहचान हो और माता-पिता के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा मिले। इसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों के साथ-साथ स्वस्थ बच्चों पर अधिक ध्यान देना है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मुद्दों पर सामुदाय का भावात्मक जुड़ाव उत्पन्न कर समुदाय को संगठित कर संवेदनशील बनाना भी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 
स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा आयोजन के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या अन्य सुविधाजनक स्थानों में बच्चों की उम्र के अनुसार ऊंचाई और वजन लिया जाकर वृद्धि निगरानी की जाएगी। इसकी पोषण ट्रेकर एप्प पर ऑनलाईन एंट्री भी की जाएगी। आयोजन के दौरान कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47