Advertisement

सरगुजा : दर्शनीय स्थल योग आश्रम रिखी में हरियर छत्तीसगढ़ योजना से होगी हरियाली!

दर्शनीय स्थल योग आश्रम रिखी में हरियर छत्तीसगढ़ योजना से होगी हरियाली!


उदयपुर /सरगुजा/विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत रिखी स्थित दर्शनीय स्थल योग आश्रम में रिक्त पड़े बंजर भूमि पर हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत अनेक प्रजाति के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जाने का निर्णय डिप्टी रेंजर केएस पैकरा जनपद उपाध्यक्ष उदयपुर श्री नीरज मिश्रा एवं योग आश्रम समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

 

 

उक्त कार्य योजना हेतु जनप्रतिनिधि व ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति योग आश्रम के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल माननीय विधायक महोदय प्रतिनिधि श्री सिद्धार्थ सिंह देव जी से सौजन्य मुलाकात किए जाने का भी निर्णय किया गया
उक्त संदर्भ में ब्लॉक स्तरीय अनेक जनप्रतिनिधियों से योग आश्रम की विकास एवं विस्तार हेतु अपेक्षा की गई है
उक्त संदर्भ में ज्ञातव्य हो कि 09-09-2009 से ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति द्वारा ब्लॉक स्तरीय योग वाटिका एवं अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम किए जाने हेतु उक्त स्थल का चुनाव करते हुए जन सहयोग से प्रतिवर्ष अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का कार्य किया जाता रहा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


परंतु व्यवस्थित एवं बजट के अभाव में इस आश्रम का विकास एवं विस्तार नहीं हो पा रहा है इस हेतु संबंधित समस्त जनप्रतिनिधियों से योगासन की विकास एवं विस्तार हेतु कई बार आवेदन एवं निवेदन किया जाता रहा है परंतु अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सका है सौर ऊर्जा लगाए जाने की मांग समिति द्वारा ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा जी के समक्ष की गई जिस पर उन्होंने अति शीघ्र कार्रवाई किए जाने एवं रोशनी व्यवस्था के संदर्भ में पहल करने को प्राथमिकता दिया है पेयजल व्यवस्था की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अनेक योग आश्रम आगंतुक पेयजल समस्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है
2 अप्रैल को आयोजित योग आश्रम दर्शनीय स्थल पर उपस्थित समिति सदस्यों ने जनपद उपाध्यक्ष महोदय जी व श्री k. S. पैकरा जी का आभार व्यक्त किया गया है
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में श्री नीरज मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष उदयपुर श्री कलिंदर सिंह पैकरा जी डिप्टी रेंजर श्री भरत लाल गुप्ता जी श्री रमेश चौधरी मुन्ना दास सत्येंद्र ताम्रकार जितेंद्र चौधरी श्री आत्मा चौधरी पंच श्री सुमित राम हरि सिंह श्री संजय निषाद जी श्री अर्जुन चौधरी श्री रामलाल रूपेंद्र नरेंद्र आदि का विशेष उपस्थिति रहा

उक्त आशय की जानकारी योग आश्रम समिति सचिव श्री भरत लाल गुप्ता द्वारा दी गई

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57