Advertisement

Ambikapur News : असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग तप परिश्रम और बलिदान से भाजपा आज यहां तक पहुंची है- धरमलाल

असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग तप परिश्रम और बलिदान से भाजपा आज यहां तक पहुंची है- धरमलाल

P.S.YADAV//ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   शिशु मंदिर विद्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सरगुजा भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरम लाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आज संपन्न हुआ।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तप, परिश्रम और बलिदान के कारण भाजपा यहां तक पहुंची है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे, नानाजी देशमुख जैसे अनेक विभूतियों ने अपना तन, मन, धन, जीवन समर्पित कर पार्टी को खड़ा किया है, मात्र 2 सांसदों से शुरू हुई जनसंघ व भाजपा की ये यात्रा आज 300 से ज्यादा सांसदों का आंकड़ा पार कर चुकी है। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है का नारा बुलंद करने वाले कार्यकर्ता आज यह गर्व कर सकते हैं कि उसी कश्मीर के लाल चौक पर देश का तिरंगा झंडा शान से लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कश्मीर में लागू धारा 370 खत्म करके एक प्रधान, एक विधान, एक निशान का डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना सच कर दिखाया है। हमें गर्व है कि हम राष्ट्र के लिए समर्पित ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता है।

इस अवसर पर भाजपा संगठन सरगुजा संभागीय प्रभारी नारायण चंदेल ने “व्यक्तित्व विकास” विषय पर अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि भाजपा अनुशासित व मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अपने व्यक्तित्व के विकास पर बल देना चाहिए, प्रशिक्षण में बताए गए सद्गुणों को आत्मसात कर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएगा। प्रशिक्षण के दौरान “सोशल मीडिया की समझ” विषय पर अपने व्याख्यान में सुनील पिलाई प्रदेश संयोजक आईटी सेल छत्तीसगढ़ ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है और जन जन तक सरलता से पहुंचने का यह महत्वपूर्ण साधन है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में दक्ष होना पड़ेगा। विषय “केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं हमारा प्रदेश” पर अपना वक्तव्य रखते हुए राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाशन विभाग शिव शक्ति बक्शी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा के कंधों पर है, छत्तीसगढ़ में भी आने वाले समय में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष डीके पुरिया एवम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने अध्यक्षता की।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी ज्योति आनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष कवि विनोद हर्ष तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने अटल जी पर रचित अपनी कविताओं का पाठ किया। इस दौरान जिला प्रभारी ज्योति दुबे ने भी अपनी छत्तीसगढ़ी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ पैकरा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह , भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, करता राम गुप्ता, गोपाल राम, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अरुणा सिंह, अंबिकेश केसरी, राज कुमार बंसल, मधुसुदन शुक्ला, रामलखन पैकरा, आलोक दुबे, मंजूषा भगत, विनोद हर्ष, संतोष दास, रूपेश दुबे, अनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विजय व्यापारी, रोशन गुप्ता, विकास पांडे, मुनेश राजवाड़े , अभिषेक शर्मा, दिनेश साहू, रामप्रवेश पांडे सर्वेश तीवारी, संजय सोनी, राजेंद्र जयसवाल, जन्मेजय मिश्रा, विश्व विजय तोमर, रवि जायसवाल, दुर्गा शंकर दास, विद्यानंद मिश्रा, शैलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, प्रिया सिंह, ज्योति चौरसिया, दीपक तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, वैभव सिंह देव, महेंद्र सिंह, रजनीश पांडे, राम केश्वर राजवाड़े दिनेश साहू, श्रवण दास, चंद्रिका यादव, अनिल सिंह, राम पुकार यादव, रज्जूराम ,शरद सिन्हा , रोहित कुशवाहा, अजय सिंह, दिव्यांशु केशरी, कैलाश मिश्रा, अंशुल श्रीवास्तव, नीरु मिस्त्री, संजू वर्मा, शानू कश्यप, वीर सोनी , चंदन शुक्ला, सक्षम गुप्ता, हर्ष जयसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM