छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

यह बाप नहीं ‘पाप’ है! : नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म…आरोपी पिता को आजीवन कारावास की मिली सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की एक ऐसी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने बाप – बेटी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। अखिरकार लोग किस रिश्ते पर भरोसा करें, ऐसा इंसान जो अपनी नाबालिग बेटी को ही डरा धमका कर बलात्कार करता रहा है, ऐसा घिनौना नीच काम करने वाले दुष्कर्म के आरोपी पिता को एडीजे पेंड्रारोड ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव का है जहां 22 जुलाई को नाबालिक लड़की के दादा ने अपने ही बेटे के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया था कि नाबालिग लड़की से जिसकी उम्र केवल 10 साल की है, उसका पिता डरा धमका कर मारपीट करता है और कई बार दुष्कर्म कर चुका है । 22 जुलाई को भी जब आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से गलत काम किया तो लड़की के दादा ने गौरेला थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने दो दिनों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी बृजेश भैना की पत्नी सात आठ साल पहले ही उसको छोड़ कर चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी जबकि बच्ची अपने पिता और दादा दादी के साथ रहती थी। इस मामले में एडीजे पेंड्रारोड किरण थवाईत ने फैसला सुनाते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला मामला ठहराते हुए आरोपी पिता को पाक्सो एक्ट के तहत मरते दम तक कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज नगाइच ने की।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!