कोरबाछत्तीसगढ़राज्य

कोरबा: साउंड बॉक्स जलाकर कलेक्टोरेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन..

साकेत वर्मा ब्यूरो चीफ कोरबा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कोरबा: साउंड बॉक्स जलाकर कलेक्टोरेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन..

■ बेरोजगार हो चुके संचालकों ने धारा -144 तोड़ा ,दो दिन में अनुमति देने दिया अल्टीमेटम ,कोविड-प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

कोरबा :- डिस्ट्रिक्ट साउंड एवं लाईट ओनर एसोसिएशन ,एवं जिला केटरिंग एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को जिले के डीजे लाईट एवं कैटरिंग संचालकों ने कलेक्टोरेट के सामने धारा -144 को तोड़ते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने न सिर्फ एक साउंड बॉक्स को आग के हवाले कर दिया वरन कलेक्टोरेट मुख्य मार्ग में 2 घण्टे तक आवाजाही रोक दी ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संचालकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के गाईड लाईन के अनुसार रात्रि 10 बजे तक शादी विवाह समारोह में साउंड लाईट ,बैंड कैटरिंग का संचालन करने कोविड-19 के प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार 2 दिनों के भीतर छूट दिए जाने का अल्टीमेटम दिया । जिला प्रशासन ने कोविड -19 के प्रोटोकॉल अनुसार ही मांग के संदर्भ में शासन की अनुमति के बाद निर्णय लिए जाने की बात कही है । शनिवार को कलेक्टोरेट के सामने हजारों की संख्या में डीजे ,बैंड ,केटरिंग ,लाईट संचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया । संचालकों के कहना था कि गत वर्ष से लॉकडाउन की वजह से उनका व्यवसाय पूरी तरह चौपट है । जिसकी वजह से उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई हो गई है । संचालकों के कहना था कि वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं । अतः कोविड -19 प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के गाईड लाईन अनुसार रात्रि 10 बजे तक साउंड ,लाईट ,बैंड,कैटरिंग के संचालन की अनुमति प्रदान की जाए । अन्यथा 2 दिनों बाद वे मजबूरन उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

धारा 144 का किया उल्लंघन, फैलेगा कोरोना :-

जिस तरह डीजे ,धमाल लाकर हजारों की संख्या में डीजे केटरिंग,बैंड ,लाईट संचालकों ने रास्ता रोककर ,साउंड बॉक्स को आग के हवाले करते हुए उग्र प्रदर्शन किया । उसने कोविड -19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी है । धारा-144 लगे होने के बाद भी नियमों सहित कोरोना की परवाह न कर इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कोरोना संक्रमण फैल सकता है । अधिकांश संचालकों के चेहरे पर मास्क भी नजर नहीं आ रहा था । पुलिस भी हजारों की संख्या में पहुंचे संचालकों के उग्र तेवर देखकर मूकदर्शक बनी रही ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!