Advertisement

मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रदेश जाकर उठा लूंगा आवाज :- जायसवाल

मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रदेश जाकर उठा लूंगा आवाज :- जायसवाल
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जयसवाल दिखा बेहतर काम कर रही राज्य सरकार
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं आज दूसरे दिन गुरुवार को रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां मजदूरों के हितों की बात होगी मैं किसी भी प्रदेश में जाकर आवाज उठाऊंगा चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या अन्य किसी पार्टी की। मेरी नजर में मजदूर कहीं श्रमिकों की खुशहाली पहली प्राथमिकता है। पत्रकारों ने संविदा कर्मियों द्वारा किए जा रहे हड़ताल, अपंजीकृत मजदूरों नहीं मिलने वाली सुविधाओं के अलावा रसोइयों की वेतन की विसंगतियों पर सवाल दागे उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार सत्ता में आने के पहले अपने यह वादे भूल गई है नतीजा यह है कि लोग सड़कों पर है उसी तरह बेरोजगारी भत्ता को लेकर भी पत्रकारों ने सवाल दागा जिसका जवाब देते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान का बेटा किसानों के हित के लिए बड़े कदम उठाए हैं पूरे देश में 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है। वही गोबर की खरीदी का रिकॉर्ड बनाने वाला भी छत्तीसगढ़ ही है । कांग्रेस के साथियों को गर्व होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ को पूरे 40 राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा नवाजा गया है। यह किसी सेटिंग का प्रतिफल नहीं है, यह कड़ी मेहनत और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ भारत में फैली है रहा सवाल कुछ वादों का तो सरकार के पास अभी वक्त है और इस वक्त के भीतर ही हमारा प्रस्ताव मुख्यमंत्री तक जाएगा । और मुख्यमंत्री से गुजारिश करेंगे कि यह विसंगतियां भी समय रहते पूरी कर ली जावे।
यह पढ़ें:- दोहरे हत्या के मामले में जयनगर पुलिस ने 2 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, सिंचाई कर माफी राजीव गांधी किसान या योजना गोधनिया योजना सिंचाई क्षमता में वृद्धि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर खेती का सिंचित रकबा पढ़ना भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर योजना के तहत ₹6000 के अनुदान राशि जैसी तमाम योजनाओं के अलावा वनांचल के गरीब भूमिहीन आदिवासी परिवारों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत लाभान्वित कर एक बड़ा कदम उठाया हैप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रसिद्ध चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव अश्विनी कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार जयसवाल, प्रदेश संयोजक पप्पू अली, प्रदेश महासचिव दीपक श्रीवास प्रदेश सचिव राजू सोनी, जिलाध्यक्ष दुर्ग एमजे तिवारी रायपुर जिला अध्यक्ष अजय जांगड़े सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी आशा साव सहित कई लोग उपस्थित थे इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू राव अंबेडकर शिव दत्ता द्वारा एक स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया।
यह पढ़ें:- नववर्ष में होटलों एवं सार्वजनिक स्थानों में पार्टी का आयोजन रहेगा प्रतिबंधित।
यह पढ़ें:- टीकाकरण कराकर समुदाय के प्रति जिम्मेदारी निभाएं – डॉ. महाजन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47