छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंनारायणपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नक्सल क्षेत्र में फंसे मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों के जवानों के द्वारा सर्चिंग जारी…

नक्सल क्षेत्र में फंसे मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों के जवानों के द्वारा सर्चिंग जारी…

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नारायणपुर। नारायणपुर में मतदान करवाने के लिए निकला दल नक्सल एरिया में फंसा है। सुरक्षा कारणों के चलते अभी तक के मतदान दलों की वापसी नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों के जवानों के द्वारा सर्चिंग के बाद रोड ओपनिंग होने पर उनकी वापसी करवाई जाएगी। फिलहाल मतदान होने की 24 घंटे बाद भी मतदान कर्मी कैंप में है। वे तख्ती में लिख कर भावुक मैसेज भेजे हैं… तुम कब आओगे, निहारती आंखें। इससे समझा जा सकता है, उन पर क्या गुजर रही। इनमें अधिकांश शिक्षक हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नारायणपुर जिले की ओरछा तहसील में चुनाव करवाने के लिए आठ मतदान दल गए हुए थे। आठ मतदान दलों के 24 मतदान कर्मी एक कैमरामैन व तीन ऑब्जर्वर ओरछा में फंसे हुए हैं। मतदान के लिए इन सभी को दो हेलीकॉप्टर के माध्यम से (कुल 36 मतदान कर्मियों) ओरछा लाया गया था। इन्हें ओरछा तहसील कार्यालय के पीछे एकलव्य आवासीय विद्यालय की नई बिल्डिंग में ठहराया गया है। जहां से विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान दलों की वोटिंग करवाने के लिए ड्यूटी लगी थी। जिनमें से 7 दलों को ओरछा व आस–पास ही मतदान करवाना था। एक मतदान दल को ओरछा से चार किलोमीटर अंदर नक्सल प्रभावित गांव गुदाड़ी में मतदान करवाने जाना था। इस मतदान दल में तीन मतदान कर्मी व पीठासीन अधिकारी थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!