Advertisement

गौठानों को किसान भाईयों ने दिया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान

मुख्यमंत्री ने गौठानों को पैरादान करने वाले किसानों को बधाई दी

गौठानों को किसान भाईयों ने दिया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 6 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के किसान भाईयों ने अभी तक 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा का दान गौठान में गौमाता के चारे के लिए किया है, यह बेहद खुशी की बात है।
मुख्यमंत्री बघेल ने द हितवाद अंग्रेजी समाचार पत्र के ईयर प्लानर 2022 का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी किसान भाईयों की खेतों में पैरा रखा है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन से पैरा एकत्रीकरण के संबंध में विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों से इस काम को पूरा कराए की बात कही।  
मुख्यमंत्री बघेल से खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसान भाईयों से बीते दिनों गौठानों को पैरादान करने और खेतों में पराली न जलाने की अपील की थी। उन्होंने किसानों के नाम जारी अपील में कहा था कि पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी।
जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47