Advertisement

कोविड-19 महामारी से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य हेतु जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स नियुक्त

बिलासपुर : कोविड-19 महामारी से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य हेतु जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर 06 जनवरी 2022 कोविड-19 महामारी से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य के लिये जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में अनुमति जारी करने, संभावित मरीजों को चिकित्सकों के माध्यम से जांच कराने, शासन-प्रशासन के आदेशों का पालन कराने और लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में समझाइश देने का काम करेंगे।
डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ
राजस्व अनुविभाग बिलासपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुलक भट्टाचार्य एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार रमेश कुमार मोर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर (तहसील बिलासपुर के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व अनुविभाग मस्तूरी के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पंकज डाहिरे एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मस्तूरी को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार रमेश कुमार मोर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मस्तूरी (तहसील मस्तूरी के लिए), तहसीलदार शशि भूषण सोनी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीपत (तहसील सीपत के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग तखतपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद रूप तिवारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी तखतपुर को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तखतपुर (तहसील तखतपुर के लिए), तहसीलदार अश्वनी कंवर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सकरी (तहसील सकरी के लिए), तहसीलदार श्रीमती सिद्धी गबेल एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गनियारी (तहसील गनियारी के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंत्री उमेश पटेल द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड संक्रमण रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा
राजस्व अनुविभाग बिल्हा के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमित गुप्ता एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिल्हा को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिल्हा (तहसील बिल्हा के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंत्री उमेश पटेल द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड संक्रमण रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा
राजस्व अनुविभाग कोटा के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर.भारद्वाज एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोटा को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोटा (तहसील कोटा के लिए), तहसीलदार राजेन्द्र भरत एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रतनपुर (तहसील रतनपुर के लिए), तहसीलदार मनोज खाण्डे एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बेलगहना (तहसील बेलगहना के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंत्री उमेश पटेल ने बालोद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।
अपरिहार्य कारणों से इन्सीडेण्ट कमाण्डर की अनुपस्थिति की दशा में उनके लिंक अधिकारी इन्सीडेण्ट कमाण्डर का कार्य करेंगे।
वनमंत्री अकबर का महंत रामसुंदर दास ने का किया सम्मान : मंत्री से अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के संबंध में मुलाकात कर चर्चा की

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47