Advertisement

मुख्यमंत्री अनुरागी धाम में नवधा रामायण के समापन समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री अनुरागी धाम में नवधा रामायण के समापन समारोह में हुए शामिल

बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के अनुरागी धाम में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुण्ड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने नवधा रामायण में शामिल कथा वाचकों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
जिस तरह से प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार पंजाब के कांग्रेस की चन्नी सरकार को बदनाम करने का कोशिश किया यह उचित नहीं है: स्वामीनाथ जायसवाल
मुख्यमंत्री बघेल वहॉ आम लोगों और साधु संतो के लिए आयोजित भण्डारा में शामिल हुए। उन्होंने आम लोगों एवं साधु संतो को भोजन परोसा और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने साधु संतो और समाज के लोगों के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सांय सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ श्रमकल्याण मण्डल के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में अनुरागी बाबा के अनुयायी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोरोना की तीसरी लहर को सभी के सहयोग से देंगे मात : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया
गौरतलब है कि मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम मोतिमपुर के अनुरागी धाम में बाबा अनुरागी जी की याद में अखण्ड नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47