Advertisement

कोरबा:- दहेजलोभी ससुरालियों से पीड़ित रतनपुर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष की उरगा पुलिस ने नही लिखी शिकायत, बिलासपुर विधायक से मांगी मदद तब प्रताड़नाकारियों पर हुआ अपराध दर्ज

कोरबा:- दहेजलोभी ससुरालियों से पीड़ित रतनपुर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष की उरगा पुलिस ने नही लिखी शिकायत, बिलासपुर विधायक से मांगी मदद तब प्रताड़नाकारियों पर हुआ अपराध दर्ज

@- पुलिस ने परिवारिक मामला बताकर आपसी सुलह करने की बात कह पीड़िता को भेज दिया था वापस !

कोरबा/बिलासपुर :- रतनपुर नगर पालिका की अध्यक्ष रही आशा सूर्यवंशी चार वर्ष पूर्व व्याह होकर कोरबा गई थी जहां दहेजलोभी पति सहित ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार यातनाओं से तंग पीड़िता की शिकायत पर उरगा पुलिस ने कार्यवाही नही की तब उसने बिलासपुर विधायक से मदद मांगी और अंततः पुलिस अधिकारियों से चर्चा पश्चात मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिसके बाद प्रताड़नाकारी ससुरालियों पर मारपीट एवं दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस संबंध पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के नगर पालिका रतनपुर की तत्कालिन पंचवर्षीय अध्यक्ष रही आशा सूर्यवंशी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ 23 जून 2017 को कोरबा जिले के पकरिया निवासी नारायण करवारे पिता पुरुषोत्तम करवारे के साथ सम्पन्न हुआ था जहां विवाह के 6- 7 माह बाद दहेज के लालची पति, ससुर के अलावा सास गीता देवी, ननद सावित्री व देवर सुखदेव करवारे द्वारा मिलकर अमानवीय व्यवहार करते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से यातना देने लगे लेकिन पीड़िता लोकलाज के डर से चुप्पी साधे रही किंतु दहेज की मांग को लेकर दिन ब दिन ससुरालियों की बढ़ती जा रही प्रताड़ना को आखिरकार पीड़िता सहन नही कर पाई और उरगा थाना पहुँचकर पति, ससुर, सास, देवर, ननद द्वारा दहेज संबंधी अनेक प्रकार की दी जा रही यातनाओं से पुलिस को अवगत कराया लेकिन पुलिस ने बिना कोई कार्यवाही के पति- पत्नी व ससुरालियों के बीच का आपसी परिवारिक मामला बताकर, सुलह करने की बात कहते हुए पीड़िता को उल्टे पांव वापस भेज दिया और जब वह वापस अपनी ससुराल पहुँची तो पुलिस में जाने की बात कहकर ससुराल के लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे अपनी जान बचाकर वह किसी तरह अपने मायके रतनपुर पहुँची तथा अपनी आपबीती घरवालों को बताई जिसके पश्चात परिजन उसे बीते सोमवार 05 अप्रैल को लेकर शहर विधायक (बिलासपुर) शैलेश पांडेय से उसके वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी बंगले में मिले जहां आशा सूर्यवंशी ने अपनी व्यथा बताकर ससुरालियों के जुल्मों सितम से निजात दिलाने के साथ न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई।पीड़िता की दुखड़ा सुनने के बाद संवेदनशील विधायक श्री पांडेय उसे साथ लेकर पुलिस अधिकारियों के पास गए तथा मामले में चर्चा की जिसके तत्काल बाद ही पीड़िता के ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए जहां दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिसिया जांच शुरू कर दी गई है।इस विषय पर विधायक श्री पांडेय ने कहा कि चूंकि पीड़िता मेरे पास आई थी तथा उसकी गंभीर मसला को ध्यान में रख मैंने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57