Advertisement

जनदर्शन में पहुंची महिलाओं के आवेदन पर पहाड़ी गांव पहाड़डीह में फिर से मिलने लगा घर पहुंच राशन।

बलरामपुर : जनदर्शन में पहुंची महिलाओं के आवेदन पर पहाड़ी गांव पहाड़डीह में फिर से मिलने लगा घर पहुंच राशन

कलेक्टर ने दिए निर्देश, अब नियमित रूप से मिलेगी घर पहुंच राशन की सुविधा

जनदर्शन में समस्याओं के निराकरण से लोगों में खुशी, भौगोलिक रूप से दुरूह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर 08 जनवरी 2022 प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पूर्व 11 बजे से जनदर्शन आयोजित होता है। जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुन उसका निराकरण किया जा रहा है। विकासखण्ड वाड्रफनगर के पण्डरी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पहाड़डीह की महिलाओं ने जनदर्शन में आवेदन कर घर पहुंच राशन सुविधा पुनः प्रारम्भ करने का आग्रह क़िया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने एसडीएम और सीईओ से घर पहुंच राशन की सुविधा बाधित होने के कारणों की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने तत्काल घर पहुंच राशन सुविधा पुनः प्रारम्भ करने को कहा। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल अमल हुआ है और पहाड़डीह के ग्रामीणों को घर पहुंच राशन की सुविधा मिलने लगी है। राशन मिलने पर पहाड़डीह की महिलाओं ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि भौगोलिक रूप से दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पहाड़डीह गांव के पण्डो सहित अन्य जनजातीय परिवारों को राशन लेने के लिए 3 किमी. पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ता था, वहीं पक्की सड़क से राशन दुकान लगभग 10 किमी. दूर है। इसलिए घर पहुंच राशन सुविधा दी जा रही थी, महिलाओं के आवेदन पर इसे अब आगे भी जारी रखा जाएगा। कलेक्टर के पहल पर प्रशासन वनांचलों में रहने वाले तथा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के अनेक मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के तात्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्था हेतु प्रयासरत् है। प्रशासन ने एक ओर जहां स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता के लिए अपने प्रयासों को विस्तार दिया है, वहीं प्रशासन ने इन दुर्गम इलाकों में राशन पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है। विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के आश्रित ग्राम पहाड़डीह के 82 पण्डो राशन कार्डधारियों सहित ग्रामीणो की समस्याओं को देखते हुए घर पहुंच राशन की सुविधा को जारी रखा जायेगा।

धान खरीदी: नौ लाख 79 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47