कोरोना से बचने मास्क पहनने की आदत डालें-कलेक्टर

बेमेतरा : कोरोना से बचने मास्क पहनने की आदत डालें-कलेक्टर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बेमेतरा 10 जनवरी 2022 कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। कोविड-19 एवं कोरोना के नए वेरियन्ट ओमिक्रान से सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित करें ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न जाये, बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

       जैसा कि आप सभी को विदित है कि कोविड व इसके नए वैरियन्ट ओमिक्रान का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है अतः घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व बार-बार प्रॉपर हैंड वाश करें यह सम्भव ना हो तो हैंड सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें। बेमेतरा जिले के समस्त सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अतः आप सभी से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं व कोविड से बचाव में मदद करें। मास्क अभी हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। आइये मास्क पहनने को अपने जिंदगी की आदत बना लें। यह समय देश, प्रदेश और समाज के लिए फर्ज निभाने का है। अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं, सेनेटाइजर का उपयोग करें तथा दो गज की दूरी के नियमों का पालन करें।

अल्पसंख्यकों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक स्थगित