जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रत्येंक किसानों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड – कलेक्टर वसंत

मुंगेली : जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रत्येंक किसानों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड – कलेक्टर वसंत

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

समय सीमा की बैठक सम्पन्न    

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुंगेली 10 जनवरी  2022 कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के विशेष पिछडी जनजाति बैगा के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि बैगा जनजाति के किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नहीं होने के कारण उन्हे बैंकों से ऋण प्राप्त नहीं हो पाता। जिसके फलस्वरूप उनका समन्वित विकास नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए उन्होने प्रत्येंक बैगा किसानों का चिन्हाकन करने और पात्रता रखने वाले प्रत्येंक  बैगा किसानों को किसान क्रेडिट जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कृषि विभाग के उपसंचालक को  निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर नियंत्ररण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उन्होने मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेसिंग का पालन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि आज 10 जनवरी से जिले में कोविड-19 हेतु एहतियाती (बुस्टर डोज) शुरू हो गया है। इसमें ऐसे व्यक्ति जिन्हे कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाये 09 महिने या 39 साप्ताह हो चुके है। ऐसे व्यक्ति को बुस्टर डोज (टीका) लगाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होने संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्रॉन को दृष्टिगत रखते हुए इसके नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और उन्होने अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था, शासकीय अस्पतालों में बेड और दवाईयों की उपलब्धता आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कोेविड-19 के संबंध में टूनॉट, एनटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने टूनॉट, एनटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट को नियमित रूप से जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने होमआईसोलेशन रहने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और ऐसे व्यक्तियों को नियमित रूप से निगरानी में रखने के निर्देश दिये।  
बैठक में कलेक्टर वसंत ने धान खरीदी कार्यो की समीक्षा की और उन्होेने धान उपार्जन केंद्रों में भण्डारित धान की उठाव, डेनेज, स्टेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कहा कि ईट भट्टो में काम करने वाले श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए स्थापित झूला घर और बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में पंजीकृत भूमिहीन कृषि मजदूर और पौनी प्रसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों, भू-अर्जन, कोविड अनुग्रह सहायता राशि, पशु पालको एवं मस्त्य पालकों के लिए बनाये जा रहे किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना को हराने के लिए सभी मिलकर करें कार्य : प्रभारी मंत्री लखमा