Advertisement

सूरजपुर : नक्सली हमले में शहीद रमाशंकर पैकरा के अंतिम संस्कार में पहुंच कर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

नक्सली हमले में शहीद रमाशंकर पैकरा के अंतिम संस्कार में पहुंच कर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने श्रद्धांजलि दी

प्रदेश खबर बिश्रामपुर -छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ में संसदीय क्षेत्र के अमदला निवासी रामाशंकर पैकरा के अंतिम यात्रा में सरगुजा की सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह शामिल हो अपनी श्रद्धा सुमन और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। परिवार परिजनों, एवं शहीद रमाशंकर की पत्नी से बातचीत करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। बीजापुर में हुए इस हमले को श्रीमती रेणुका सिंह ने नक्सलियों का कायराना हरकत बताते हुए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। और कहा कि ऐसे समय में जब हमारे प्रदेश में इतनी बड़ी नक्सली दुर्घटना हुई वैसे समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री आसाम में रैली और जनसभा करने में मस्त हैं। यह बहुत ही असंवेदनशीलता को दर्शाता है जबकि देश के गृहमंत्री को इस घटना के विषय में जानकारी हुई उन्होंने दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आसाम की अपनी रैली और सभा को रद्द कर दिल्ली पहुंच, आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और जगदलपुर जाकर शहीद वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और घायल जवानों का कुशल से पूछा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57