रायपुर : गुंजी व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग के लिए 1.40 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, 10 जनवरी 2022 जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखंड अंतर्गत गुंजी व्यपवर्तन योजना के नहर में 2.40 किमी सीसी लाईनिंग, पक्के कार्यों में सुधार के लिए एक करोड़ 40 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को दी गई है। इस व्यपवर्तन की नहर लाईनिंग एवं जीर्णोंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 24 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 106 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
चांपा शाखा नहर में बेड कटिंग के लिए 2.98 करोड़ की स्वीकृति













