ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया जिसमे महेशपुर की टीम विजेता का खिताब अपने नाम किया

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया जिसमे महेशपुर की टीम विजेता का खिताब अपने नाम किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जानकारी के अनुसार सुदामानगर खेल मैदान में शारदा क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/जिसमे महेशपुर की टीम ने बुंदिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष शिवनाथ पैकरा, महामंत्री रमेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, मंत्री जयप्रकाश यादव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 10 हजार व शील्ड और उपविजेता टीम के खिलाड़ियो 6 हजार व शील्ड प्रदान किया गया। पूर्व गृहमंत्री पैकरा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम को भविष्य कि शुभकामनाएं दी कहा ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ी फुटबॉल के माध्यम से भी अपना करियर बना सकते हैं। यह आयोजन होता आ रहा है। आगे भविष्य में भी ऐसा आयोजन होते रहेगा जिससे कि खिलाड़ियों को एक मंच मिल सके और वे अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखा सके और आगे भविष्य में बढ़ सकें व इसी बीच सुभाष राजवाडे ने कहा कि अनुशासन खेल की भावना से खेलना आवश्यक है। इसी पर शारीरिक मानसिक विकास निर्भर है। खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मौके पर राजकुमार पैकरा, इंद्रजीत पैकरा, विफल पैकरा, नंदू लाल पैकरा, नानू सिंह, अमर पैकरा, दूधनाथ पैकरा, देवनाथ पैकरा, संतोष पैकरा, देव, चंद्रकला, संतोषी पैकरा, शीला पैकरा, संतोष पैकरा, करुणा पैकरा मंच पर उपस्थित थे।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने की जिले के समस्त नागरिकों से अपील