Advertisement

विश्रामपुर : भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ बूथ पहुंच कर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ बूथ पहुंच कर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

प्रदेश खबर -भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र के कोरिया, कन्दरई, रतनपुर, जमदेई पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। कोरिया में बूथ क्रमांक 102 अध्यक्ष माया दास, बुझन राम, हीरा दास बूथ अध्यक्ष क्रमांक 110 पर भोजराज सिरदार एवं समिति सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 6 अप्रैल भाजपा की स्थापना दिवस पर पार्टी व सेवा समर्पण भाव के साथ सामान्य कार्यकर्ताओं का तप और त्याग इस दल को कहां से कहां तक पहुंचा दिया।यह सब आपके सामने उदाहरण है हमारे पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। नए संकल्प और सफलता का परिणाम यह है कि आज देश में राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इसके प्रधानमंत्री हम सभी के नेता सम्माननीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी हैं जिन्होंने देश के हित में अनेक निर्णय लिए और यह साबित किया है कि यदि कुछ कर गुजरने की भावना प्रबल हो। और भाव अच्छे हो तो सब कुछ संभव है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत मुझे भी देश के सच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। मैं स्वयं और आप सभी भी सौभाग्यशाली हैं। फिर से कोविड-19 बहुत तेज गति से फैल रहा है। इस पर हम सभी को सावधानी बरतनी है। और कोविड-19 के जो भी दिशा निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किया है आप सभी उसका पालन करें, और अपने को ठीक रखें। सासद संसद का रतनपुर, कोरिया, जमदेई, कंनदरई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को समिति के अध्यक्ष और समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवनंदन पुर के प्रभारी शशिकांत गर्ग सह प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता राज किशोर चौधरी विश्रामपुर मंडल महामंत्री विशंभर यादव उपाध्यक्ष सतीश तिवारी पार्षद अंशुल बजेठा अवनीश सिंह, मनीष मिश्रा डॉ कैलाश सोनी,विशाल गुप्ता,अंकित सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05