Advertisement

Ambikapur News : लुण्ड्रा विकासखंड अन्तर्गत कुन्दी कला गांव में पंचायत सचिव के घर घुसकर दर्जनों असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में जिला भाजपा नें भेदभाव रहित उचित कार्यवाही की मांग रखी है….

लुण्ड्रा विकासखंड अन्तर्गत कुन्दी कला गांव में पंचायत सचिव के घर घुसकर दर्जनों असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में जिला भाजपा नें भेदभाव रहित उचित कार्यवाही की मांग रखी है….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा दल ने ग्राम कुन्दीकला पहुंच कर पीड़ित पंचायत सचिव कुरल राम यादव एवं उसके परिवारजन से मुलाकात किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर है, असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, इसका जिन्दा उदाहरण कुन्दीकला गांव में देखा जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पड़ोसी गांव आरा के युवकों द्वारा गैंग बना कर पंचायत सचिव के घर घुसने, गाली गलौच, धमकी, मारपीट और नाबालिग बच्ची सहित महिलाओं के साथ अर्मादित व्यवहार करने का भाजपा सरगुजा घोर निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुण्डागर्दी और महिलाओं के अपमान को बर्दाश्त नही किया जायेगा। डरे सहमे पीड़ित परिवार से उनकी व्यथा सुन कर ढाढस बंधाया तथा अन्याय के खिलाफ भाजपा को हमेशा खड़े होने की बात करते हुये उन्होंने बताया इस विषय पर थाना प्रभारी लुण्ड्रा से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की स्थिति, क्षेत्र में बढ़ते असमाजिक गतिविध और गुण्डों के बढ़ते मनोबल से अवगत कराया गया तथा न्यायोचित कार्यवाही की मांग की गई।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, देवनाथ सिंह पैकरा, राज कुमार बंसल, आलोक दुबे, अरूणा सिंह, विजय व्यापारी,रूपेश दुबे, सतीश जायसवाल, आनंद राज सोनी, महेन्द्र सिंह, वैभव सिंह देव, अशोक गुप्ता, शैलेश सिंह सहित भाजपा के अन्य लोग एवं कुन्दी गांव के देव कुमार गुप्ता, महाबीर राम, सुखदेव राम पैकरा, धीरेन्द्र पैकरा, शिवपूजन, राम नागेश, मुन्ना, अजय गुप्ता, मुनेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47