Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2021-22 हेतु सेक्टर अधिकारियों के द्वितीय चरण प्रशिक्षण संपन्न।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2021-22 हेतु सेक्टर अधिकारियों के द्वितीय चरण प्रशिक्षण संपन्न
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/18 जनवरी 2022/ आज जिला पंचायत सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2021-22 को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियों का निष्पक्ष चुनाव कराने के दिये निर्देश। उन्होंने मतदान केन्द्रों में किसी प्रकार की गड़बडी न हो इसका विशेष ध्यान रखें, तथा सभी मतदान केन्द्रों में मास्क, सेनेटाइजर तथा फिजिकल दूरी रखते हुए मतदान सम्पन्न कराना सुनिश्चि करने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पीसी सोनी द्वारा सेक्टर ऑफिसर के कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी के द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों से उनके मतदान के पूर्व केंन्द्रों का भौतिक सत्यापन, केंद्र पहुंच मार्ग का भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप आदि की मतदान केन्द्रवार समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में रोशनी की वैक्लपिक व्यवस्था अवश्य करने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस की पूर्व की तैयारियों, मतदान व मतगणना दिवस की कार्रवाई के बारे में बताया गया है। मतदान दिवस के दिन मतदान समाप्ति का समय 3ः00 बजे के बाद मतगणना उसी मतदान केंद्र में संपन्न होगी। मतदान 20 जनवरी 2022 को प्रातः 7ः00 बजे से 3ः00 बजे तक होगी।

कलेक्टर एवं एसपी ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47