Advertisement

6 करोड़ 56 लाख की लागत से ईब नदी पर बनेगा डोंडापानी मे एनीकट।

रायपुर : 6 करोड़ 56 लाख की लागत से ईब नदी पर बनेगा डोंडापानी मे एनीकट

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
एनीकट निर्माण से किसानो को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

रायपुर, 09 फरवरी 2022 संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने आज जशपुर जिला स्थित ईब नदी में डांेडापानी एनीकट निर्माण कार्य की विधिवत आधारशिला रखी। 6 करोड़ 56 लाख की लागत की से बनने वाले इस एनीकट से किसानो को पानी लिफ्ट कर सिंचाई करने सुविधा मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यू.डी. मिन्ज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मेें छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और ग्रामीणों के हित में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। राज्य में सिंचाई सुविधा को बढ़ावा देने के लिए पुरानी परियोजनाओं के जीर्णाेद्धार के साथ ही नयी परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। डोंडापानी में ईब नदी पर एनीकट की मांग इस अंचल की लोगों की वर्षाें पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहर्ष मंजूरी देकर अंचल के किसानों की मांग पूरी की है। इसके निर्माण होने से नदी में जल का भराव बना रहेगा। जिससे भू-जल स्तर बढ़ेगा। ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा और एनीकट के समीप वाले किसान पानी लिफ्ट कर सिंचाई का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानो को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इस उद्देश्य से एनीकट का निर्माण कराया जा रहा है। इस एनीकट की लंबाई 180 मीटर , चौड़ाई 38 मीटर और उंचाई 3 मीटर होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

UP Election 2022: कांग्रेस का उन्नति विधान घोषणा पत्र-बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार, जानिए और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में….।

संसदीय सचिव यू.डी. मिन्ज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फरवरी 2019 में कुनकुरी आये थे, तब उन्होंने ईब नदी में डोंडापानी और शेखरपुर में एनीकट की स्वीकृति के लिए मांग रखी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जल संसाधन, क़ृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने हमारी मांग और किसानों की जरूरत को देखते हुए इसकी स्वीकृति दी है। इससे कुनकुरी, पत्थलगांव, फरसाबाहर कांसाबेल इलाके के हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। किसान दोहरी, तिहरी फसल ले सकेेंगे। उन्होंने कहा कि डोंडापानी और शेखरपुर में एनीकट को बजट में भी शामिल कर राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

​​​​​​​शासकीय विभागों को अब 10 प्रतिशत छूट के साथ मिलेंगे ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के उत्पाद।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47