Advertisement

बिश्रामपुर में भाजयुमो सूरजपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

बिश्रामपुर में भाजयुमो सूरजपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी विश्रामपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर जिले की जिला कार्यसमिति की बैठक विश्रामपुर शिशु मंदिर में आहूत की गई जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश से नियुक्त भाजयुमो के पदाधिकारी व जिला प्रभारी का आगमन हुआ और जोरदार पटाखे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया, साथ ही भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन करते हुए बैठक प्रारंभ की गई भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने मंचासीन अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संबोधित करते हुए जिले मैं प्रदेश संगठन व जिला संगठन के आह्वान पर हुए कार्यक्रम का वृत्त रखा और कहां युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता धन्यवाद का पात्र है संगठन से जो भी कार्यक्रम मिले उन्हें निर्धारित समय में करने का काम किया है आप जैसे कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हम आने वाले समय में कमल खिलाएंगे बैठक में जिला युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पी होता है कार्यकर्ताओं के ऊर्जा से ही हम आने वाले समय में प्रदेश मैं भाजपा की सरकार बनायेंगे और पूरे देश को आप की कार्य क्षमता से विश्व गुरु के शिखर पर पहुंचाएंगे भाजयुमो सूरजपुर जिला प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास झा ने मंच को संबोधित करते हुए सूरजपुर जिले की कार्यकारिणी का वृत्त लिया और समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून की सराहना की और कहा कि आप युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आगे रहती है युवा मोर्चा का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करता है आने वाले समय में प्रभारी के रूप में होने के नाते मैं प्रत्येक मंडल और बूथ तक प्रवास करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में और भी मजबूत करने का प्रयास करूंगा भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी बच्चे पार्टी का कमल खिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे मैं आप सभी को आशीर्वाद और शुभकामना देने आई हूं आप लोगों का काम प्रदेश में बहुत अच्छा काम हो और रविंद्र भारती के नेतृत्व में युवा मोर्चा निखर कर के ऊपर आए भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप पार्टी के जमा पूंजी हैं आपके द्वारा ही पार्टी अखाड़े पर उतरती है और आप के दम पर ही हम बूथ जीतने का काम करेंगे युवा मोर्चा का संघर्ष की लड़ाई लड़ने में आगे है बस हम सभी कार्यकर्ताओं को एक ही बात ध्यान में रखना पड़ेगा कि हमें सिर्फ कांग्रेस को पछाड़ना है और 2023 में सरकार बनाना है भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें उत्साह और ऊर्जा का संचार किया और कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मैदान में काम करने के साथ-साथ एक अच्छा श्रोता और उद्बोधन करता भी होना चाहिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता कुटकुट करके होनी चाहिए ताकि सभी कार्यकर्ताओं को संजो कर के पार्टी के प्रवाह तंत्र में काम कर सके भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा सूरजपुर में एक अलग छवि के साथ आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में भाजपा को एक अलग मजबूती प्रदान होगी भाजयुमो का कार्यकर्ता एक अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता है संगठन की परिपाटी को समझाने के साथ-साथ उन्होंने बताया की कार्य क्षमता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी में एक बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा किस शब्द और अनुशासित ढंग से बैठक यदि कहीं हो सकती है तो युवा मोर्चा में ही हो सकती है युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में वह जुनून होता है कि वह अपने टोले मोहल्ले समाज के साथ-साथ संपूर्ण राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और अपनी छवि के आधार पर पार्टी को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं भाजयुमो जिला सह प्रभारी अभय साहू ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में हम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ के लिए खड़ा रखेंगे ताकि चुनाव में वह बूथ की लड़ाई लड़कर फतह हासिल कर सके भाजपा के तरफ से मोर्चा प्रभारी लोकेश पैकरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की रविंद्र भारती के नेतृत्व में जिस प्रकार से युवा मोर्चा पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है आने वाले समय के चुनाव में हम जिले की तीनों विधानसभा में जीत हासिल करेंगे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के दम पर ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे प्रभारी होने के नाते भाजयुमो अपने परिवार के सामंजस्य को और भी मजबूत बनाकर के कमल के फूल को ऊंचा रखने का काम करेंगे भाजपा की तरफ से मोर्चा के प्रभारी मुकेश साकेत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहां युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ही पार्टी रीड का हड्डी होता है और पार्टी के हर कार्यक्रम में चाहे चक्का जाम की बात हो बाइक रैली की बात हो हमेशा आगे रहता है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के के द्वारा ही हम आने वाले समय में पार्टी को और भी मजबूत रखेंगे और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाएंगे जिला कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल पूर्व विधायक का भटगांव रजनी रविशंकर त्रिपाठी भाजयुमो संभागीय प्रभारी भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल भाजयुमो के जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास झा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती मोर्चा सह प्रभारी अभय साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा पुष्पा सिंह जिला पंचायत सदस्य भाजपा मोर्चा प्रभारी लोकेश पैकरा सह प्रभारी मुकेश साकेत आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता भाजपा के शितिकांत स्वाइ कृष्ण गोयल भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता नाजिया खान नितेश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य छोटू साहू मनी बग्गा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरज सेट्ठी, यशवंत प्रताप सिंह महामंत्री शांतनु गोयल दुर्गा गुप्ता कोषाध्यक्ष नीलेश जायसवाल सह कोषाध्यक्ष सुमित साहू मंत्री राजेश साहू संतलाल प्रजापति अभय तिवारी देव गुप्ता मीडिया प्रभारी दीतेश राय विजय गुर्जर संदीप जयसवाल प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश यादव धन कुमार पैकरा विश्वजीत सोनी सोशल मीडिया प्रभारी सचिन तायल राजेंद्र पाटील प्रशिक्षण प्रमुख विराट प्रताप सिंह सुंदर लाल सिंह दीपेंद्र दुबे रविंद्र जयसवाल स्वाध्याय योजना विवेक अग्रवाल कार समिति के सदस्य कृष्णपाल विक्रम सिंह संजय मानिकपुरी बृजेश मानिकपुरी रायसिंह नीतीश साहू सुनीता टोप्पो अर्जुन राजवाड़े हिमांशु सिंह आनंद शर्मा मंडल के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह नीरज गुर्जर राजू जायसवाल सुरेश सोनी पवन वर्मा संतोष यादव विजेंद्र कश्यप अवनीश सिंह किशन देवांगन दौलत प्रताप सिंह सुनील साहू जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव सुरजीत कुमार उपेंद्र सिंह शिव कुमार सुखदेव यादव मनीष यादव महेंद्र यादव प्रदीप साहू हरिनारायण यादव मोहर राजवाड़े संस्कार अग्रवाल संजू सोनी राकेश महाराज पंकज सोनी रंजन सोनी सुरेंद्र रजवाड़े विनोद शाह स्वामी कुमार प्रमोद प्रजापति पप्पू साहू तुलेश संतोष सिंह चौहान अनुराग रंजन सिंह ज्ञान प्रकाश दुबे अनूप जायसवाल साकेत अग्रवाल विकास तिवारी विक्रमादित्य गुप्ता प्रवीण सिंह राकेश ओपी सिंह संदीप दुबे अजीत दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजयुमो ने विश्रामपुर में पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के लगाए गए आरोप निराधार और औचित्यहीन।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05