Advertisement

सहकर्मी की मां से प्यार और शादी का वादा : सालभर बनाता रहा संबंध, फिर कर ली दूसरी लड़की से शादी, अब पहुंचा जेल

सहकर्मी की मां से प्यार और शादी का वादा : सालभर बनाता रहा संबंध, फिर कर ली दूसरी लड़की से शादी, अब पहुंचा जेल

28 साल के युवक को समझ में आया इसकी मां कम उम्र की है और उसकी अपने पति से बनती नहीं है। बस फिर क्या था उसके शातिर दिमाग में एक योजना पनपने लगी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने पहले उक्त महिला से फोन पर बात करनी शुरू की। फिर क्या हुआ, पढ़िए…

जांजगीर। यहां एक महिला के साथ छल का अनूठा मामला सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि पीड़िता का एक 19 साल का बेटा है। वह शराब दुकान में काम करता है। यहां उसके साथ एक 28 साल का युवक भी काम करता था। काम के दौरान दोनो सहकर्मी आपस में घर की बातें भी शेयर किया करते थे। इसी से 28 साल के युवक को समझ में आया इसकी मां कम उम्र की है और उसकी अपने पति से बनती नहीं है।

बस फिर क्या था उसके शातिर दिमाग में एक योजना पनपने लगी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने पहले उक्त महिला से फोन पर बात करनी शुरू की। फिर बात बढ़ी तो उनके ही घर में किराए पर रहने पहुंच गया। जबकि उक्त युवक का गांव पास ही था। 28 वर्षीय युवक करीब एक साल रहा। मामला जांजगीर के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद होता। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की। बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बेटे-बेटी के सामने भरी महिला की मांग
दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
अब महिला ने पुलिस को बताया कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

PM मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष, कही ये बात

सरगुजा की जनप्रिय राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की खरीदी बिक्री पर की गई कार्यवाही।

जिला सीईओ ने सूरजपुर व भैयाथान ब्लाक का किया भ्रमण

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड धारियों को 02 माह का चावल का होगा वितरण

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57