Advertisement

सरगुजा की जनप्रिय राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

सरगुजा की जनप्रिय राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

अंबिकापुर। अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री, सरगुजा राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव वे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, सरगुजा महाराजा स्व. एमएस सिंहदेव की धर्मपत्नी तथा छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव की माता थी।

स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल प्रदेश के जब्बल राजपरिवार में हुआ था। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व. एमएस सिंहदेव से विवाह के बाद वे सरगुजा आई थीं। सरगुजा में उन्होंने पूरा वक्त बिताया। यहीं से उन्होंने राजनीति की शुरुआत भी की थी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव एक बार अंबिकापुर व एक बार बैकुंठपुर से विधायक भी रहीं। अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रकाशचंद्र सेठी व अर्जुन सिंह के मंत्री मंडल की वे सहयोगी भी रहीं। उन्हें आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई, वित्त विभाग की जवाबदारी दी गई थी।

अंतिम समय तक वे सरगुजा के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली से जुड़ी रहीं। उनके प्रयासों से सरगुजा में कई बड़े काम उनके मंत्रित्व काल में पूरे हुए थे।

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम से अब शासकीय दस्तावेजों में राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज को जाना जायेगा। मेडिकल कॉलेज,अम्बिकापुर का नाम राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम से जाना जाएगा।

मृदुभाषी, सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहने वाली राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव वे अरूणेश्वर शरण सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री आशा कुमारी सिंहदेव की माता व एआइसीसी मेंबर व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की दादी थी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की खरीदी बिक्री पर की गई कार्यवाही।

जिला सीईओ ने सूरजपुर व भैयाथान ब्लाक का किया भ्रमण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05