Advertisement

कोरबा: कटघोरा डीएफओ के बाद पाली परिक्षेत्राधिकारी भी आए कोरोना की चपेट में, कहा- संपर्क में आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा लेवें अपना जांच..।

कोरबा: कटघोरा डीएफओ के बाद पाली परिक्षेत्राधिकारी भी आए कोरोना की चपेट में, कहा- संपर्क में आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा लेवें अपना जांच..

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

साकेत वर्मा ब्यूरो चीफ कोरबा/पाली :- एक बार फिर कोरोना संक्रमण का दिन ब दिन बेतहाशा गति से बढ़ता आंकड़ा शासन- प्रशासन के साथ ही आमजनों के माथे पर भी चिंता की लकीरें ला दी है।जिसके प्रसार को रोकने के साथ बचाव को लेकर सरकार द्वारा फिलहाल कोविड दिशा- निर्देश जारी कर आमजन को जागरूक करने के साथ गाइडलाइंस का अनिवार्यतः रूप से पालन करने कहा गया है।लेकिन फिर भी एहतियात बरत रहे लोग कोरोना की जद में आ रहे है।बीते दिनों कटघोरा डीएफओ श्रीमती शमा फारुखी के संक्रमित होने के साथ कार्यालय के कर्मचारी व परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद पाली वनपरिक्षेत्राधिकारी एन के जोगी भी कोरोना के चपेट में आ गए है जो फिलहाल वन आवासीय में होम कोरेनटाईन है जिन्होंने अपील के माध्यम से कहा है कि जितने भी लोग उनके संपर्क में आए थे वे शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आवश्यक रूप से अपना कोविड जांच करा लेवें ताकि समय रहते बचाव एवं सुरक्षा हो सके क्योंकि कोरोना के पुनः पलटवार को देखते हुए सचेत होकर अपना व अपने परिवार का स्वास्थ्य जांच कराने के साथ शासन के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए
“दो गज दूरी और मास्क है जरूरी” के नियम का पालन किया जाना हम सभी के लिए कोविड से बचाव का आसान उपाय है।इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग व हाथों को समय- समय पर साबुन से धोने की भी जरूरत है।श्री जोगी ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का भी आग्रह किया है और कहा है कि किसी भी भ्रामक बातों पर ध्यान ना देवें क्योंकि कोरोना का टीका वैज्ञानिक शोध और मेडिकल प्रक्रियाओं के तहत विभिन्न चरणों मे टेस्टिंग और ट्रायल करके बनाया गया है जो पूर्ण सुरक्षित व कोरोना रोधी है इसलिए बिना किसी डर- भय के टीका लगवाएं तथा टीकाकरण पश्चात भी कोरोना से बचाव के उपायों को जरूर अपनाएं जिससे यह संक्रमण एक दूसरे से नही फैलेगा और जीवन की सुरक्षा होगी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57