Advertisement

दुर्ग जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए 11 करोड़ रूपए स्वीकृत।

रायपुर : दुर्ग जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए 11 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर 14 फरवरी 2022 राज्य सरकार द्वारा दुर्ग जिले के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 11 करोड़ 90 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृित प्रदान की गई है। योजनाओं के पूरा होने से पांच सौ तैंतीस हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के खारून नदी में ठकुराईन टोला के समीप तटरक्षण (बैंक प्रोटेक्शन) कार्य के लिए दो करोड़ 75 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड पाटन के खारून नदी में किकिरमेटा के पास फ्लड प्रोटेक्शन पार्ट-2 के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 87 लाख नौ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड पाटन की सांतरा जलाशय शीर्ष कार्य का जीर्णोद्वार कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 122 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की विनायकपुर टैंक का जीर्णोद्वार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 98 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैै। योजना के पूरा होने से 118 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।  विकासखण्ड- दुर्ग की तांदुला परियोजना अन्तर्गत उमरपोटी माईनर का जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 30 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 208 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।  

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: मंत्री रविन्द्र चौबे

विधानसभा अध्यक्ष ने सारा गांव में तहसील कार्यालय का किया भूमिपूजन

आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47