Advertisement

मैनपुर : मड़ई मेला लोककला और संस्कृति का संगम – संजय नेताम

मैनपुर : मड़ई मेला लोककला और संस्कृति का संगम – संजय नेताम

?रात्रि में लोककला संस्कृति कार्यक्रम में देर रात तक डटे रहे हजारों लोग l

प्रदेश खबर रिपोर्टर गरियाबंद/तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किलोमीटर दुर मैनपुर क्षेत्र के धार्मिक आस्था का केन्द्र कचना ध्रुर्वा , बाजाघाटी पेंड्रा में युवा संगठन एंव समस्त ग्रामवासियों के द्वारा देवी मडई मेला का आयोजन किया गया, जंहा रात्रि जागरण कर मडई के दिन क्षेत्रभर के देवी देवताओं के पहुचने के बाद विशेष पुजा अर्चना किया गया, देवी देवताओं की शवारी निकाली गई, और देवी देवताओं के द्वारा सौर्य प्रदर्शन किया गया, मडई बिहाई के बाद देवी देवताओं को पान सुपारी भेंट कर रवाना किया गया , यह मैनपुर क्षेत्र के प्रथम मडई मेला था जिसके चलते भारी भींड देखने को मिली दुर दुर से मडई मेला में शामिल होने व्यापारी व आसपास ग्राम के ग्रामीणो के रिश्तेदार परिजन पहुचें हुए थे वही देवी देवताओं की पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि खुशहाली की कामना की गई मडई मेंला को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखने को मिली

मड़ई मेला लोककला और संस्कृति का संगम – संजय नेताम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम मैनपुर विकासखण्ड़ के ग्राम पेंड्रा में आयोजित मड़ई मेला एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग सिंगार में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है, यह हमारी लोककला व संस्कृति का संगम है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है जिसके लिए हमारी सरकार ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया है, हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को ऐसे गढ़ें कि यहाँ का नाम देश विदेश में ख्याति अर्जित करे, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यहाँ के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की है,उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह के आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी सुख-शांति से सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है। इस दौरान पारंपरिक रूप से गांव के देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई,गौरतलब है कि ग्राम पेंड्रा का मड़ई क्षेत्र का प्रथम मड़ई के रूप में आयोजित होता है जिसके बाद क्षेत्र के अन्य गांवों में भी क्रमशः ऐसे पारंपरिक मड़ई मेले आयोजित होते हैं। इस अवसर पर अतिथिगण जनपद सभापति घनश्याम मरकाम,कृष्ण नेताम सरपंच ग्राम पंचायत अड़गड़ी,मंगलू राम मरकाम उपसरपंच, अमीरचंद,बैशाख राम नेताम,गणेश नेताम,फुलबासन मरकाम,ललिता बाई मरकाम,रतिराम,सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57