Advertisement

बलरामपुर : 10वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल तथा 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से

बलरामपुर : 10वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल तथा 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से : कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन घोषित होने कारण विद्यार्थी परीक्षा में नहीं माने जायेंगे अनुपस्थित, आयोजित होगी विशेष परीक्षा

बलरामपुर 08 अप्रैल 2021छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत बचाव उपायों को अपनाते हुए निर्धारित समय सारणी में ही परीक्षाएं आयोजित होगी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से 1मई तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से 24 मई 2021 तकनिर्धारित परीक्षा केन्द्रों में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. एक्का ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान रखते हुए कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारणों से यदि किसी विषय या सभी विषयों में कोई विद्यार्थीअनुपस्थित रहता हैं तो उसकी अंकसूची में अनुपस्थित ना लिखकर “C” लिखा जाएगा अर्थात ऐसे विद्यार्थी को उन विषयों में अंक नहीं दिए जाएंगे, परंतु उसे पास श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिनकी अंकसूची में “C” अंकित है, उनके लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। विशेष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उनकी अंकसूची में “C” के स्थान पर प्राप्तांक अंकित कर पुनरीक्षित अंक सूची जारी की जाएगी और उन्हें श्रेणी प्रदान किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47