Advertisement

बलरामपुर : 28 पंच एवं 01 जनपद सदस्य हेतु मतदाता सूची का प्रांरभिक प्रकाशन 09 अप्रैल को : 09 से 17 अप्रैल तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

बलरामपुर : 28 पंच एवं 01 जनपद सदस्य हेतु मतदाता सूची का प्रांरभिक प्रकाशन 09 अप्रैल को : 09 से 17 अप्रैल तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

बलरामपुर/ 08 अप्रैल 2021/छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियम 9 से 12 तथा 14 से15(क) की अपेक्षानुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एतद् द्वारा जिले के कुल 28 पंच पद एवं 01 जनपद सदस्यपद हेतु उप निर्वाचन के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 09 अप्रैल 2021 को किया जायेगा। जिले में विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कृष्णनगर, दहेजवार, कोटरकी, कोटपाली, कर्रीचलगली,विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के डूमरपान, विकासखण्ड वाड्रफनगर के कोटी, स्याही, रजखेता, विकासखण्ड शंकरगढ़ के जोकापाट, लडूआ, भोंदना, कमारी, कोरन्धा, खरकोना,विकासखण्ड कुसमी के गोपीनगर, त्रिपूरी, मोतीनगर, कंजिया,कुदाग, खजुरी तथा विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत उधवाकठरा, चांची, मरकाडांड एवं बदौली में पंच पद का उप निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। इसी प्रकार विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 में रिक्त हुएजनपद सदस्य पद पर उप निर्वाचन संपन्न कराया जायेगा। जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 अंतर्गत ग्राम पंचायत परसागुडी,नरसिंहपुर चिलमाकला एवं उधवाकठरा सम्मिलित हैं। निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत में उस ग्राम पंचायत की प्रारंभिक मतदाता सूची का आम लोगों द्वारा निरीक्षण एवं दावे और आपत्ति 09 अप्रैल 2021 से 17 अप्रैल 2021 दिन शनिवार तक ग्राम पंचायत/तहसील कार्यालय/जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति का निराकरण 22 अप्रैल 2021 तक पूर्ण किया जायेगा। ऐसे समस्त आवेदक जो दावा आपत्ति निराकरण के आदेश के विरूद्ध अपील करना चाहते हैं वह निराकरण आदेश जारी होने के पांच दिवस के भीतर नियुक्त अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। समस्त प्राप्त आवेदन के निराकरण पश्चात मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन 05 मई 2021 को किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47