Advertisement

बलरामपुर : कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन में आधार सेवा केन्द्र का किया शुभारंभ : आधार पंजीयन, जाति, निवास के साथ ही मिलेगी विभिन्न सेवाएं।

बलरामपुर : कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन में आधार सेवा केन्द्र का किया शुभारंभ : आधार पंजीयन, जाति, निवास के साथ ही मिलेगी विभिन्न सेवाएं

बलरामपुर 08 अप्रैल 2021कलेक्टर श्याम धावड़े ने आमजनों के सुविधा को देखते हुए  संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सीएससी आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा फीता काटकर आधार सेवा केन्द्र की विधिवत शुरूआत की तथा आॅपरेटर से स्वयं के आधार कार्ड में पता सुधरवाने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने आॅपरेटरों से बात करते हुए केन्द्र के माध्यम सेदियेे जाने वाले विभिन्न सेवाओं की सूक्ष्म जानकारी तथा प्रक्रियाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि परिसर में आने वाले आमजनों को आधार सेवा केन्द्र सुविधा के बारे में बताया जाए तथा उनके आवेदनों पर निकारकण कर उन्हें केन्द्र के सेवाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि परिसर में केन्द्र खुलने से जिला कार्यालय आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा तथा उन्हें अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ई-कार्यक्रम प्रबंधक चिप्स देवेश्वर कश्यप ने बताया कि आधार सेवा केन्द्र में आधार पंजीयन, डेमोग्राफिक अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, जाति, निवास, विवाह पंजीयन, पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड तथा पैन कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आज से नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। आमजन जिला कार्यालय के भू-तल में स्थित एनआईसी कक्ष में बने आधार सेवा केन्द्र में कार्यालयीन समय में पहुंचकर उपरोक्त सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47