Advertisement

कोरबा: फैक्ट्रियों और खदान प्रबंधनों को अपने इलाको में करने होंगे कोरोना संक्रमण की रोकथाम और ईलाज के इंतजाम।

कोरबा: फैक्ट्रियों और खदान प्रबंधनों को अपने इलाको में करने होंगे कोरोना संक्रमण की रोकथाम और ईलाज के इंतजाम

■ कलेक्टर श्रीमती कौशल ने सार्वजनिक उपक्रमों और खदान प्रबंधनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
■ सार्वजनिक उपक्रम अपने अस्पतालों में कोविड मरीजों के ईलाज की व्यवस्थाएं विकसित करेंगे

कोरबा :- कोरबा में चल रहे बिजली कारखानों, कोयला खदानों और अन्य उद्योगों को अब अपने-अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ रिहायशी इलाकों तथा काॅलोनियो में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम करने होंगे। संस्थानों को अपने कर्मियों और अपने इलाके के रहवासियों के कोरोना संक्रमित होने पर ईलाज के लिए जरूरी सुविधाएं और कोविड अस्पताल भी बनाने होंगे। संस्थानो को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा से लैस बिस्तरों और डाॅक्टरों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ का भी इंतजाम करना होगा। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसईसीएल कोल खदान परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, सीएसईबी, बालको, लैंको और एनटीपीसी जैसी फैक्ट्रियों के जिम्मेदार प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने तथा मरीजों के ईलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने में जिला प्रशासन को सहयोग करने को कहा। इस बैठक में प्रभारी एडीएम श्री एस. जयवर्धन, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष देवांगन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रबंधनों को सौंपी। श्रीमती कौशल ने कहा कि संस्थानों में काम करने वाले सभी लोगों के बीच दो गज की दूरी, मास्क पहनना और समय-समय पर हैण्ड सेनेटाइजेशन के इंतजाम संस्थान प्रबंधनों को करने होंगे। कलेक्टर ने संस्थानों में एक ही समय में अधिक लोगों को काम पर बुलाने के स्थान पर शिफ्टवार ड्युटी लगाकर भीड़ नियंत्रित करने को भी कहा। उन्होंने खदानों और अन्य फैक्ट्रियों में वाहनों के साथ आने वाले ड्रायवरों, कंडक्टरों तथा अन्य कर्मियों के लिए भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रबंधनों को दी। श्रीमती कौशल ने इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि लक्षणों वाले कर्मियों को संस्थानों में प्रवेश नहीं देने और काम पर नहीं लगाने के लिए भी संस्थान प्रबंधनों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी बड़े औद्योगिक संस्थानों और खदानों में नियमित कामगारों के साथ-साथ ठेके पर लगे कामगारों के लिए भी कोरोना से संबंधित प्रोटोकाॅल और दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए प्रबंधनों को निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में कलेक्टर श्रीमती कौशल ने औद्योगिक उपक्रमों और कोयला खदान परियोजनाओं की रिहायशी काॅलोनियों में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाए करने के निर्देश प्रबंधन के मौजूद अधिकारियों को दिए। श्रीमती कौशल ने कोरोना संक्रमित लोगों के ईलाज के लिए सभी सार्वजनिक उपक्रमो के प्रबंधनों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र मे सुसज्जित और सर्वसुविधा युक्त कोविड अस्पताल भी एक सप्ताह के भीतर विकसित करने को कहा। उन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण रिहायशी इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं, ईलाज और सुरक्षा भी उपलब्ध कराने के निर्देश प्रबंधनों के प्रतिनिधियों को दिए। श्रीमती कौशल ने ऐसे सभी कंटेनमेंट जोनों में एक्टिव सर्विलेंस, वैक्सीनेशन आदि के लिए भी प्रशासन का सहयोग करने को कहा। कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों के क्षेत्रों में स्थित मार्केट, क्लब, वर्कशाॅप और आसपास के गांवों का सेनेटाइजेशन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। माइनिंग क्षेत्रों में कोयला गाड़ियों के चालकों तथा उनके सहायकों के खाने-पीने की जगहों, होटलो और रेस्टोरेंटो का भी सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। श्रीमती कौशल ने ऐसे सभी ड्रायवरों और सहायकों की रैंडम कोरोना जांच कराने को भी कहा। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकार क्षेत्रों में कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी प्रबंधन के प्रतिनिधियों को दिए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47