Advertisement

चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्यवाही।

चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्यवाही।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर: ग्राम करौंटी निवासी दशमेत पैंकरा ने चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जनवरी की रात्रि में घर में सोई थी रात 11 बजे पेटी बजने की आवाज सुनकर उठी तो देखी कि एक अज्ञात लड़का भाग रहा था, दूसरे कमरे में पेटी में रखे 25 हजार रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 8/22 धारा 457, 380 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने चौकी प्रभारी को अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
Ambikapur News : पांच विकासखंडों को गोपनीय सामग्री वितरित……….

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चौकी चेन्द्रा की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर संदेही ग्राम नरकोला निवासी जगदीश गिरी पिता शिवशंकर गिरी को उसके गांव से पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथ दिनेश गिरी, शशिकांत गिरी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोरी की रकम 25 हजार रूपये को आपस में बांट लिए और खाने-पीने में खर्च करने लगे। मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश गिरी व शशिकांत गिरी को उनके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही से चोरी की रकम में से 3500/- रूपये नगद बरामद कर तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेन्द्रा आरधना बनोदे प्रभारी, एएसआई हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक रविनंद सिंह, हीरालाल बखला, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक विनोद सिंह, सुशील मिश्रा, जितेन्द्र पटेल, बमबम चौधरी, अभिलाष बिजनेर, शिवभजन राजवाड़े व रामकुमार सिंह सक्रिय रहे।

Ambikapur News : पांच विकासखंडों को गोपनीय सामग्री वितरित……….

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57