Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात : तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात : तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण


रायपुर, 25 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में 107 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकार्पण के बाद कुछ दूर पैदल चलकर फ्लाईओव्हर ब्रिज का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य करमा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ बिलासपुरवासियों को तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिली। बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित तिफरा में नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शहर के लोगों को मिलेगी ट्रेफिक जाम से मुक्ति
रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एन.एच. 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं। बिलासपुर-रायपुर मार्ग में काफी लंबे समय से तिफरा रेलवे क्रासिंग में व्यवस्थित और चौड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। तिफरा छोर से स्वर्गीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज तक 1620 मीटर की लंबाई में तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओवर से शहरवासियों को भीड़-भाड़ से मुक्ति मिलेगी तथा चौक पर जाम लगने की समस्या में भी कमी आएगी। लोकार्पण समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर में विदाई समारोह का आयोजन

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57