Advertisement

मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायत नेवारी, सुखाताल और रवेली में 1059 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया ।

रायपुर : मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायत नेवारी, सुखाताल और रवेली में 1059 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबरीधाम प्रवास के दौरान कवर्धा जनपद के ग्राम पंचायत नेवारी, सुखाताल और रवेली में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत ेनेवारी, सुखाताल और रवेली में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम मे 30 ग्राम पंचायतों के 15 आश्रित ग्रामों के लगभग 1059 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा कर रहे है। सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड बनाकर दिया गया।
​​​​​​​मंत्री अकबर ने शहर के जीवनदायनी संकरी नदी के जीर्णोद्धार तथा जलसंरक्षण व संवर्धन के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।
मोहम्मद अकबर ने आज ग्राम पंचायत नेवारी, सुखाताल और रवेली में नवीन राशन कार्ड लेने आए परिवार को बताया कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मेें हमारी सरकार ने वादा निभाते हुए पहले ही वर्ष में राज्य के सभी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में फिर से नए राशन कार्ड बनाने की मांग की जा रही है। विवाह के बाद अपने परिवार से अलग हो गए है और वे अपने परिवार के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करना चाहते है, तो ऐसे परिवारों की चिंता हमें करना चाहिए। उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र सभी आवेदकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
आगर व्यपवर्तन के मुख्य नहर की सीसी लाईनिंग के लिए 19.42 करोड़ की स्वीकृति

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57