Advertisement

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण, मेदांता के आइसीयू….

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण, मेदांता के आइसीयू….

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रिपोर्टर अमन गोस्वामी मो 9140484490/ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत अचानक काफी अधिक बिगड़ जाने के कारण उन्‍हें तत्‍काल पटना के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया। यह संयोग ही था कि मांझी फिलहाल पटना में थे, इसलिए उन्‍हें तत्‍काल बेहतर चिकित्‍सकीय सुविधा उपलब्‍ध कराई जा सकी। सूत्रों की माने तो, पूर्व सीएम अपना अच्‍छा-खासा वक्‍त गया में और अपने गांव पर भी गुजारते रहे हैं, बताया जा रहा है कि उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्‍ता डा. दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्‍यमंत्री की हालत में सुधार है। उन्‍होंने बताया कि अब अधिक चिंता की बात नहीं है.चर्चा रही कि जीतन राम मांझी को एमआरआइ जांच में हल्के ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जाहिर की गई है। हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है। अभी वे पूरी तरह होश में हैं। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिज़वान ने हल्के ब्रेन स्ट्रोक की बात को सिरे से नकारा है। उन्‍होंने कहा कि मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है। इसी वजह से वे असामान्य महसूस कर रहे थे,उन्‍हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मांझी होश में रहकर सभी आने-जाने वालों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, डाक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है.
महापुरुषों की विचारधारा की जोरदार चर्चा ही क्रांति है : लक्ष्य।
वही, दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि मांझी एक दिन पहले भी मेदांता अस्‍पताल गए थे, हालांकि, विश्‍वस्‍त सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी आज शाम तक ड‍िस्‍चार्ज हो सकते हैं। वह चेहरे पर लकवा का हल्‍का असर होने की श‍िकायत लेकर कल देर शाम अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। उन्‍हें तत्‍काल आइसीयू में भर्ती कर जांच और इलाज शुरू किया गया था। जांच र‍िपोर्ट सामान्‍य रहने के कारण आज शाम तक ड‍िस्‍चार्ज करने की बात है।
क्या रूसी हमले पर भारत आपके साथ खड़ा है? बाइडेन ने दिया ये जवाब।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47