Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों का हुआ सम्मान

बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों का हुआ सम्मान

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहेदव कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल

बिलासपुर 11 मार्च 2022

कें्रदीय ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 मार्च से 13 मार्च तक महात्मा गंाधी नरेगा के तहत् महिला प्रतिनिधित्व आधारित कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने जिले की पांच उत्कृष्ट महिला श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वीडियो कॉन्फ्रंेंसिंग के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान द्वारा पांचों महिला लाभार्थियों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री की ओर से प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पंचायत मंत्री सिंहदेव द्वारा वर्चुअली जिले के पांच मनरेगा हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वर्चुअल सम्मान कार्यक्रम में पंचायत मंत्री सिंहदेव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला मनरेगा श्रमिकों से चर्चा कर उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्याें के बारे में पूछा। वर्चुअल सम्मान समारोह के उपरांत एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने सभी पांच श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट कार्याें के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनरास की श्रीमती कलाबाई को भूमि समतलीकरण कार्य के लिए इसी गांव की श्रीमती विमला बाई को डबरी निर्माण कार्य के लिए, ग्राम बारीडीह की श्रीमती बराताबाई को डबरी निर्माण कार्य, विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम घुटकू की श्रीमती त्रिवेणी साहू को पशु शेड निर्माण के लिए, ग्राम घूटकू की ही श्रीमती बिसाहीन मार्काे को पशु शेड निर्माण के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से घर के पास ही मिल रही है मुफ्त ईलाज की सुविधा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57