Advertisement

चार राज्य में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने होली से पूर्व जम कर खेली होली।

चार राज्य में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने होली से पूर्व जम कर खेली होली

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर- चार राज्यों में मिली प्रत्याशी जीत एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा इतिहास रचे जाने पर भाजपा मंडल विश्रामपुर के कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकालते हुए होली से पूर्व होली खेली जानकारी के अनुसार कल हुई मतगणना में भाजपा ने देश के चार राज्य में अप्रत्याशित जीत हासिल की तो वही देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में इतिहास रच दिया। देश के 5 राज्य की मतगणना कल संपन्न हुई। जिसमे पंजाब में आम पार्टी और शेष उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड ,मणिपुर और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत मिली। जिस पर उत्साहित विश्रामपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विशाल शोभायात्रा निकाल कर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने होली से 8 दिन पूर्व ही जम कर होली खेली। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानंद जयसवाल, श्रीमती श्यामा पांडे, गीता घोषाल रोमा कौर , सतीश तिवारी, भगवान मिश्रा ,दीनानाथ सिंह यादव, राज किशोर चौधरी, संजीत सिंह, सीतीकांत स्वाईं,दुर्गा गुप्ता, मन्नी बागा ,अवनीश सिंह,दिनेश यादव, बाबू लाल यादव ,दीपेंद्र सिंह चौहान, आदि लोग सक्रिय नजर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से घर के पास ही मिल रही है मुफ्त ईलाज की सुविधा

योगी – मोदी की जोड़ी ने अटल जी द्वारा सांसद में बोले वाक्य को किया चरितार्थ – सत्य नारायण
आज निकली विजय जुलूस के अवसर पर सत्यनारायण जायसवाल व रामानंद जयसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी और देश में मोदी की काट अब किसी पार्टी मे नहीं है। इन लोगों ने कहा पूरे देश में कांग्रेश समाप्त हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि संसद भवन में एक मत से अटल जी की सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने खूब मजाक उड़ाया था। जिस पर अटल जी ने कहा था कि आज आप मुझ पर हंस रहे हैं। कल पूरा देश आप पर हंसेगा। अटल जी इस वाक्य को मोदी और योगी जी की जोड़ी ने चरितार्थ किया है । अटल जी की सच्ची श्रद्धांजलि इससे बड़ा कोई हो नहीं सकता।।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47