Advertisement

क्रेडा द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, जिले के किसान हुए शामिल

क्रेडा द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, जिले के किसान हुए शामिल

सूरजपुर/11 मार्च 2022/ ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, भारत सरकार के निर्देश पर आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र सूरजपुर में क्रेडा द्वारा कृषकों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंड से लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बिकापुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर तिग्गा, डॉ. एस.आर. डुबोलिया, क्रेडा विभाग से अधीक्षण अभियंता ए.के. अग्निहोत्री, सहायक अभियंत सुजीत श्रीवास्तव, उप अभियंता खेम सिंह साहू, विधुत विभाग से कार्यपालन अभियंता एच.के़ मंगेशकर, कृषि विभाग से सहायक संचालक डी.एस. पैकरा, श्री एन.के.आई., श्रीमती बिंदुमति पैकरा, श्रीमती तोशी भगत, पंप कंपनी से शेखर सिंह, श्री जितेंद्र कुशवाहा, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सर्वप्रथम कार्यक्रम मे क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता सुजीत श्रीवास्तव ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु विभाग की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए उपस्थित कृषकों को उपयोग हेतु सुझाव दिया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षण अभियंता श्री ए.के. अग्निहोत्री ने कृषि मे उन्नत तकनीक के माध्यम से जल एवं ऊर्जा के उपयोग करने की बात कही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रविंद्र तिग्गा ने कृषकों को सिंचाई हेतु जल का उपयोग उचित मात्रा मे करने का सलाह दिया गया, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एच.के. मंगेशकर ने आवश्यकता के अनुरूप विद्युत ऊर्जा के उपयोग हेतु सुझाव दिया गया। कृषि विभाग के सहायक संचालक डी.एस. पैकरा ने विभाग से संबंधित अनेक जानकारी एवं जल संरक्षण के विषय पर सुझाव दिया। पंप कंपनी इकोजैन एवं रोटोमैग् के प्रतिनिधि के द्वारा 5 स्टार रेटिंग पंप के बारे उपस्थित होकर कृषकों को जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। अंत में सुजीत श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों एवं आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, स्ट्रोक रोकथाम एवं नियंत्रण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47