Advertisement

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष 13 से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष 13 से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के कार्यवाहक अध्यक्ष कुमारी सैयद शहजादी 13 मार्च से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। दौरा कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को शाम 6 बजे नई दिल्ली विमानतल से रायपुर के लिए रवाना हांेगी तथा रायपुर पहुंचकर राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके द्वारा 14 मार्च को सुबह 11 बजे अल्पसंख्यक कल्याण पर प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिरिक्षक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे तथा शाम 5 बजे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं साथ चर्चा करेंगी। 15 मार्च को छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से चर्चा करेंगी। शाम 5 बजे राज्य अतिथि गृह, रायपुर में मिडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी और रात्रि 8:20 बजे रायपुर विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का किया उद्घाटन…

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47