Advertisement

सक्षम योजना से बकरी पालन बना आजीविका का माध्यम

सक्षम योजना से बकरी पालन बना आजीविका का माध्यम
जिला प्रशासन ने घर पहुंच दिया योजना का लाभ

सूरजपुर/13 मार्च 2022/ ग्रामीण परिवेश में आजीविका संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार जिला प्रशासन सूरजपुर निरंतर कार्य कर रहा है जनदर्शन एवं जन संवाद ग्रामीण विकास का एक सशक्त माध्यम बना है वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना से जिले के कई घरों में नई रोशनी आई है वही महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने पति के रूप में जीवन की आशा भी छोड़ दी थी, उनके लिए सक्षम योजना एक वरदान साबित हो रही है।

लंबे समय से फरार वारंटी को विश्रामपुर पुलिस ने धर दबोचा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम धरसेड़ी, बहेराडांड़, विकासखंड ओड़गी की किरण 28 वर्ष पति स्व. दागेन्द्र बरगाह ने सक्षम योजना से लाभ पाकर न केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं बल्कि कई ऐसी महिलाओं को उदाहरण पेश कर रही हैं जो एकांकी जीवन बिताने को मजबूर हैं। किरण बताती हैं कि उनके परिवार में माता-पिता (सास-ससुर), जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी एवं उनके बच्चे और किरण का बेटा रविन्द्र साथ में रहते है। रविन्द्र के.जी. 1 मे अंग्रेजी माध्यम स्कूल बहेराडांड़ मे पढ़ाई करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। बकरा व बकरी व्यवसाय से एवं खेती से घर खर्च चलता है। किरण के पति 28 मई 2021 को कुंआ खोदाई का काम कर रहे थे। उसी समय अचानक मिटटी गिरने से दबकर मृत्यु हो गई। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिसोदिया, परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मुलाकात करने आए थे। उन्होंने मेरी समस्या को जाना और कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सक्षम योजना की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात् आवेदन किया गया एवं तीसरे ही दिन स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए एक लाख का लोन प्राप्त हुआ जिसके पश्चात 30000 रुपये के 2 बकरा, 3 बकरी खरीदा, 3 मेमना भी है। 2 बकरा विक्रय करने हेतु तैयार है। जिनकी विक्रय राशि 15,000 निर्धारित है। घटना घटित होने के बाद बहुत चिन्ता थी की घर परिवार कैसे चलेगा बच्चे की पढ़ाई कैसे होगी परंतु जिला प्रशासन के सहयोग एवं सक्षम योजना के लाभ से बकरा एवं बकरीपालन का व्यवसाय ठीक है अच्छा चल रहा है। वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नही है परिवार में सभी खुश हैं।

भूसा से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी कोई हताहत नहीं भटगांव विश्रामपुर मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार से सहमे राहगीर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47