Advertisement

बलौदाबाजार : मेरा वोट मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति पर आधारित जागरूकता अभियान में विभिन्न स्पर्धाओं का किया जाएगा आयोजन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिला में मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति थीम पर आधारित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् पांच श्रेणियों की प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व को दोहराने के लिए एक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता ’मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति शुरू की है स्वीप कार्यक्रम द्वारा लोगों की प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग करते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के भाग के रूप में पांच श्रेणियां है, जिसमें प्रश्नोत्तरी (क्विज प्रतियोगिता), स्लोगन (नारा लेखन) प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता विडियो निर्माण एवं पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिता संस्थागत श्रेणी, व्यावसायिक श्रेणी तथा शौकिया श्रेणी में विभाजित है। इसके लिये विभिन्न पुरस्कार निर्धारित किये गये हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी को भाग लेने के लिये https://ecisveep.nic.in/contest/ पर विस्तृत दिशा-निर्देश नियम और शर्ते पढ़नी होगी। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ वोटर एंड कॉन्टेस्ट एडिरेट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन voter&contest@eci.gov.in पर ईमेल करेंगे। जिस प्रतियोगिता और श्रेणी के लिए प्रतिभागी आवेदन कर रहा है उसका नाम, ईमेल के विषय में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जावेगा। प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को प्रतियोगिता की वेबसाईट पर पंजीकरण कराना होगा। सभी प्रविष्टियां 15 मार्च 2022 तक ईमेल आईडी वोटर एंड कॉन्टेस्ट एडिरेट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन voter&contest@eci.gov.in पर प्रतिभागियों के विवरण के साथ जमा की जाएगी। प्रतियोगिता वेबसाईट पर जाने के लिए आयोग द्वारा जारी क्यू आर कोड को स्कैन किया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57