Advertisement

फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली

रायपुर : फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली

मुख्यमंत्री श्री बघेल का हुआ फूलगोभी और कटहल से स्वागत

रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री ने मनायी होली

मुख्यमंत्री बघेल का हुआ फूलगोफी और कटहल से स्वागत रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री ने मनायी होली मुख्यमंत्री ने मनायी होली

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत फूल गोभी और कटहल से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बनायी गयी सुनहरी टोपी और माला भी पहनाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए देश और प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने होलिका के साथ ही समाज की सारी बुराइयों के भी नष्ट होने की प्रार्थना करते हुए कोरोना महामारी के पूरी तरह खत्म होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल भी होली के रंग सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे समेत प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

कलेक्टर और एसपी उतरे सड़कों पर फ्लैग मार्च के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील,हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर होगी कठोर कार्यवाही

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47