
रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके पहुंची छिंदवाड़ा
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज छिंदवाड़ा पहुंची। छिंदवाड़ा पहुंचने पर कलेक्टर श्री सौरव सुमन तथा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने सभी को होली पर्व की हार्दिक बधाई दी एवं अधिकारियों ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को होली की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री को बताशे की माला और पगड़ी पहनाकर सराफा एसोसिएशन ने दी होली की शुभकामनाएं










