Advertisement

होली पर्व पर धड़ल्ले से सल्फी रस (छीन रस) का विक्रय।

मैनपुर:-लोगों को सल्फी बताकर बेच रहे हैं नसिली पदार्थ। मिलावट वाली रस लोग पीते पीते हो गए हैं इस नसा के आदी। खुलेआम बिक रही है रस होली के दिन भी धडल्ले से हो रही है बिक्री। एक तरफ देखा जाए तो शासन प्रशासन के द्वारा होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तरह-तरह के गाइडलाइन जारी की जा रही है। दूसरी और धड़ल्ले से छिंन रस की बिक्री हो रही है जिससे लोगों में शांति भंग होने का कारण बन सकता है। रस पीने की लत लग चुकी है । जिसे संज्ञान में लेकर जांच, एवं कारवाही करने की मांग की है छ ग मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन गरियाबंद के पदाधिकारियों ने देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल को सल्फी रस बेचने वाले पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। छ:ग मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के ज़िला मीडिया प्रभारी रिखी राम नागेश एवं मैनपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह यादव द्वारा निकटतम थाना देवभोग में ज्ञापन सौंपा गया।थाना प्रभारी बसंत बघेल ने कहा कि सल्फी रस का विक्रय एवं नशीली पदार्थ मिक्स कर विक्रय करने वाले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57