Advertisement

सुरजपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे सड़क दुर्घटना में घायल , मां, पत्नी, पुत्र की दर्दनाक मौत

सुरजपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे सड़क दुर्घटना में घायल , मां, पत्नी, पुत्र की दर्दनाक मौत

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर – सूरजपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे सड़क दुर्घटना मे बुरी तरह से घायल। मां ,पत्नी, पुत्र की दर्दनाक मौत से पूरा जिला शोक के माहौल में डूब हुआ है ।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार दर्दनाक इस घटना में उपेंद्र दुबे को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर संभाग मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा । वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे अपनी स्विफ्ट कार से परिवार सहित पारंपरिक पूजा के लिए घर से रवाना हुए थे। पत्रकार उपेन्द्र दुबे के साथ उनकी मां मानमती पत्नी देवरूपी और पुत्र नवीन भी सवार था । घटना तड़के प्रातः 6:30 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी कार में सवार होकर बनारस के लिए रवाना हुए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने भी दुख प्रगट किया
सूरजपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में नगर सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दूबे परिवार के सदस्यों की मौत हो जाने पर दुख प्रकट करते हुए मृत आत्मा के शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जन-संपर्क विभाग के सहयोगी नवीन दुबे का आज प्रात: सड़क दुर्घटना में असमय जाना बहुत दुखदाई है। साथ में उनकी माता जी व दादी का | देहावसान हुआ है।

ईश्वर इन सबको अपने श्री चरणों में स्थान दे। पूर्णतया निशब्द हूं कि कल ही तो हंसते हुए साथ होली खेली थी जनसंवाद से लेकर सभी दौरों में उसका हंसता चेहरा बार बार याद आ रहा है। लेकिन ईश्वर के फैसले के आगे सब मजबूर हैं। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता घायल है। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।

संसदीय सचिव, संसदीय सलाहकार एवं कलेक्टर ने किया गांधीग्राम कुलगांव, जिला अस्पताल और डंडिया तालाब के उद्यान का निरीक्षण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47