Advertisement

नशीली कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

नशीली कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर-अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में बीते गुरूवार को थाना प्रतापपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम गोटगवां में सफेद रंग के कार क्रमांक यूपी 96 बी 7893 सहित अम्बिकापुर निवासी पंकज शुक्ला पिता रविशंकर शुक्ला एवं अभिषेक सिंह पिता आदया प्रसाद का पकड़ा, जिनके कब्जे से 60 नग नशीली कोरेक्स कफ सिरप कीमत 10500 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त कार कीमत 4 लाख रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 63/22 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केंवट, एसआई राजेश तिवारी, नवल किशोर दुबे, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक भागवत पैंकरा, आरक्षक अभय तिवारी, सत्य नारायण, अरविन्द पाण्डेय व अवधेश कुशवाहा सक्रिय रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चोरी के मामले में थाना चांदनी पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47